मेरठ। करोना कॉल कोविड.19 की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए शांति निकेतन विद्यापीठ में शनिवार को पुस्तक दिवस ऑनलाइन वर्चुअल मनाया गया।
बच्चों ने विभिन्न मजेदार गतिविधियों के साथ इस दिन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर डिजिटल वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। पुस्तक दिवस पर उन्होंने सुंदर. सुंदर पुस्तक सजा कर व विभिन्न प्रकार के पुस्तक चिन्ह बना कर बताया कि पुस्तक हमारे व्यक्तित्व का निर्माण कर जीवन जीने की कला एआचरण एवं संस्कृति सिखाती हैं।किताबों के माध्यम से हमारी बुद्धि का विकास होता है और हम महान लोगों के जीवन से परिचित होकर आगे बढऩे की प्रेरणा लेते हैं। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने सुंदर.सुंदर पुस्तकें सजाईं व विभिन्न मनमोहक पुस्तक चिन्हों का निर्माण किया। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किताब के पेज को डिजाइन करके सीखा कि कैसे स्कूल के लोगो का उपयोग करके पेज को डिजिटल रूप से तैयार किया जाता है और सुंदर पुस्तक पेज तैयार किए जाते हैं।
डिजिटल वर्कशॉप के मुख्य वक्ता आशीष पटेल रहे। इन सभी के वीडियो व छायाचित्र व्हाटऐप पर प्रेषित कर अपनी अद्भुद क्षमता व योग्यता का परिचय दिया । यशी, शौर्य ,सौभाग्य, इच्छा, देव अद्रित, वेदिका, स्पर्श, अरिंजय, ईशान, समर्थ, आदि बच्चों व आशीष पटेल, कविता कुशवाहा,आशिमा त्यागी डॉक्टर शालिनी त्यागी ,शीतल ,पूजा वर्णिका ,श्वेता, मीनू, फोजिया, सीमा, सुमित, अंकुर आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के निदेशक डॉ विशाल जैन एवं प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया।



No comments:
Post a Comment