दुल्हा समेत बारात को बनाया बंधक 


मेरठ। सरधना क्षेत्र के गांव नवादा में एक अजीब घटनाक्रम सामने आया। जिसमें महज लहंगा पसंद न आने के विवाद ने पूरी बारात को  चौकी की तक जाने के लिए मजबूर कर दिया। आखिरकार  बंधक बनी बारात का मुल्हैड़ा चैकी पर फैसला हो सका, जिसमें दुल्हन ले जाना तो दूर, उल्टे लड़की पक्ष को शादी में होने वाले खर्च की रकम भी देनी पड़ी।

   दरअसल क्षेत्र के नवादा गांव की लड़की की शादी शनिवार को थी। बारात शामली के झिंझाना से आई थी। निकाह से ठीक पहले दुल्हन को ससुरालियों ने लहंगा दिया। लेकिन लहंगा पसंद न आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर बारात को बंधक बना लिया गया। कई बार दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच वार्ता हुई मगर बात नहीं बनी। रविवार को काफी देर तक मुल्हैड़ा चैकी पर दोनों पक्षों की पंचायत के बाद आखिर लड़की पक्ष को खर्च लौटाने पर दूल्हा पक्ष को जाने दिया गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts