मेरठ। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि कुंभ में कोरोना के बचाव के लिए सरकार को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। कुंभ सिर्फ मेला नहीं बल्कि पर्व है।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने गुरुवार को सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कुंभ में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं ऐसे में सरकार को उनका ख्याल रखना होगा। साथ ही कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम भी करने चाहिए।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होंने आरती में हिस्सा लिया। मंदिर पहुंचने पर शंकराचार्य के अनुयायियों ने ढोल बजाकर भव्य स्वागत किया। उनके वाहन के आगे श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया उसके बाद राजराजेश्वरी माता की आरती की गई। आरती के बाद स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में नदियों का बहुत महत्व है। गंगा, सरयू व अन्य सहायक नदियां मां के समान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई ऐसे ट्रस्टों को मंदिर से जोड़ा है जो भाजपा समर्थित हैं।
शंकराचार्य का स्वागत करने वालों में अनिल अरोरा, राजीव शर्मा, सुधीर अग्रवाल, आनंद प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मीनू अग्रवाल, विनीत गुप्ता, राधिका आनंद आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, मंदिर में मंडप एसोसिएशन के चेयरमैन सुबोध गुप्ता का एक व्यक्ति ने आरती के दौरान पर्स चुराने का प्रयास किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts