जनपद स्तर पर स्थापित हुआ जिला इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर

 

मेरठ। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन.2021 को शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न कराने हेतु निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जिला इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर कलेक्टे्रट  के कंट्रौल रूम में स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष नं0.0121.2664134 है। उन्होने बताया कि कंट्रोल रूम के नोड़ल अधिकारी चन्द्रेश कुमार सिंह अपर नगर मजिस्टेऊट सिविल लाईन मेरठ, जिनका मोबाइल नं0.9454416689 है, नामित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रात: 8.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक नवीन कुमार जैन, कनिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा एवं शौभाराम संग्रह सेवक सम्बंध संग्रह कार्यालय कलेक्ट्रट मेरठ अपरान्ह 4बजे से रात्रि 12बजे तक  प्रवीन कुमार कनिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा एवं  सागर अब्बास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेरठ तथा रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक  अशोक कुमार पाल कनिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा एवं मनोज कुमार कर्मचारी नागरिक सुरक्षा मेरठ की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts