आगरा। थाना बरहन की आवल खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में शादी समारोह में पूड़ी बेलने गई एक महिला के साथ हलवाई और उसके साथी सामूहिक दुष्कर्म कर उसे घायल अवस्था में आवलखेड़ा चौराहा पर फेंक कर चले गए। सोमवार सुबह पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर अन्य की तलाश शुरु कर दी। 
रविवार रात को अवलखेडा के एक मैरिज होम में हो रहे शादी समारोह में हलवाई के साथ एक महिला पूड़ी बेलने के लिए आई थी। आरोप है कि हलवाई अपने एक साथी के साथ महिला को शादी के पंडाल से दूर एक कमरे में ले गया, जहां तीन व्यक्ति पहले से ही मौजूद थे। उन पांचों ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे आवल खेड़ा चौराहे पर फेंक कर भाग गए। घायल महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी आवल खेड़ा में भर्ती कराया।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए एसएन अस्पताल में भेज गया है। एक आरोपित को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts