मेरठ। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद गांवों के शासन में महिलाओं का खासा दबदबा दिखाई देगा। घूंघट की आड़ से निकलकर महिलाएं गांवों के प्रशासन में अपना सिक्का जमाएंगी। महिला सशक्तिकरण की यह अनूठी मिसाल कायम करेंगी। आने वाले पंचायत के चुनाव में मवाना ब्लाक में पिछड़े वर्ग की महिला ब्लाक प्रमुख बनेंगी।
ब्लाक में आरक्षण की सूची चस्पा होने के बाद ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मवाना ब्लाक में 47 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम सभाओं में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए चार गांव आरक्षित, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए पांच गांव आरक्षित और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए सात ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई है।
मवाना ब्लाक में महिलाओं के लिए आरक्षित गांव
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित मवाना खुर्द, कोहला, खाता, खेड़ी मनिहार।
. पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित  बातनौर, अटौरा, नांगौरी, निलोहा, नेडू।
. सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित गड़ीना, नंगली ईसा, किशनपुर बिराना, नंगला ऐजदी, कौल, मंदवाड़ी, सकौती

No comments:

Post a Comment

Popular Posts