मेरठ । भारतीय जनता पार्टीके द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम के प्रभारी डॉ अनिल जैन मुख्य वक्ता रहे।
अनिल जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन का कार्यक्रम धीमी गति से चल रहा है जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं को गति प्रदान करानी हैं और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर जनता की भ्रांति दूर कर जागरूकता लानी है भारत की दोनों वैक्सीन पूरी सुरक्षित हैं हमें घर-घर जनसंपर्क करना है 45 वर्ष से ऊपर के लोग जिनको जिनको कोई बीमारी हैऔर 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए आग्रह करना है। भ्रांति का निवारण करना है कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन सेंटर के पास में हेल्प डेस्क की रचना करनी है ।जनता के रजिस्ट्रेशन में सहयोग करना है भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना है  अनिल जैन ने कहा कि बीमार या बुजुर्ग लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाना और छोड़ कर आना यह कार्य भी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए इस सारे अभियान में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहनी चाहिए ।वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए सभी जगह प्रचार-प्रसार हो जिससे कि इस बीमारी से निजात जनता को मिल सके।
 बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह ने संचालन किया । वर्चुअल बैठक में प्रदेशसह संगठन महामंत्रीकर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, पश्चिम क्षेत्र मीडिया प्रभारी गजेंद्र शमा,र् ब्रज और कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष वैक्सीनेशन ड्राइव से जुड़े जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts