Meerut। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में बीएड विभाग द्वारा तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप अरंभ हुआ जो20 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन एडीओसी गाइड ज्योति शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण प्रदीप के द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। स्काउट एवं गाइड शिविर में महाविद्यालय की बीएड प्रथम वर्ष एवं बीएड द्वितीय वर्ष की समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर ज्योति शर्मा ने समस्त छात्रों को टोली विभाजन कैसे किया जाता है विभिन्न नियम प्रतिज्ञा एवं ध्वज गान सिखाया छात्रों ने विभिन्न प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया एवं पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं संचालन में ठण्म्क विभाग की डॉ कृति अग्रवाल एवं अनु ने विशेष सहभागिता की।
No comments:
Post a Comment