विभागों के लगेंगे स्टॉल, विकास पुस्तिका का होगा विमोचन,लाभार्थियों को दिये जायेंगे स्वीकृति पत्र.सीडीओ
मेरठ । प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर  आज यानी 19 मार्च  को प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम होगा वही जनपद मुख्यालय में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन चौ चरण सिंह विवि के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में  सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा व 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जायेंगे। 
उक्त जानकारी अपने कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैाधरी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, ट्राई साइकिल आदि वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 मार्च  को जनपद की विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा तथा 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 21 मार्च 2021 को मिशन किसान कल्याण के कार्यक्रम  ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे व नगरीय क्षेत्र में मिशन व्यापारी कल्याण के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि 22 मार्च को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे व 23 मार्च को मिशन रोजगार के अंतर्गत तथा 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts