मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना स्टेडियम के ग्राउंड पर टर्बो गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट लीग एडिशन.4 के एलीट कैटेगरी का मैच एंगर बीस्ट और लेमफोड बायोटेक के बीच खेला गया इसमें लेमफोड बायोटेक ने अपना मैच 4 विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर लेमफोड बायोटेक के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एंगर बीस्ट ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसमें पार्थ गुग्लानी ने 33 गेंदों में 45 रन और आशीष ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में लेमफ ोर्ड बायोटेक की तरफ से गौरव ने 2 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और चेतन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेमफ ोर्ड बायोटेक की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। जिसमें निशांत ने 45 गेंदों में 58 रन और सौरव ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए। गेंदबाजी में एंगर बीस्ट की तरफ से अभिनव ने 1.3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए।इस अवसर पर गेम सिटी एरेना के फाउंडर नलिन अग्रवाल मौजूद रहे।अगला मैच शुक्रवार सुबह को ओपन कैटेगरी में एवेंजर क्लब और पहलवान तलाहवास के बीच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment