दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं को दिये नियुक्ति पत्र
मेरठ। मन में नौकरी पाने का उत्साह और नामी कंपनियों में सीधे साक्षात्कार का अवसर पाने की खुशी से खिलखिलाती युवाओं की भीड़ गुरूवार को आईआईएमटी परिसर में आयोजित रोजगार मेले में उमड़ पड़ी। दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले में 3456 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनमें से 962 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। कपिल देव अग्रवाल मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवमं कौशल विकास द्वारा मंच से 60 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।मंत्री जी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं की खुशी दोगुनी हो गयी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रोजगार मेला एवमं आयोजित कार्यक्रम की विभा देखकर भूरी-भूरी प्रशंसा की।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय. मेरठ. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विवि के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 18 मार्च को तकनीकी रिक्ति तथा 19 मार्च गैर तकनीकी रिक्तिद्ध हेतु प्रात: दस बजे से वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के प्रथम दिन युवाओं की उमड़ी भीड़ ने मेला आयोजन को सफल बना दिया। रोजगार मेले में गुरुवार को 3456 अभ्यर्थियों ने तकनीकी रिक्ति आईटीआई, डिप्लोमा-इंजिनियरिंग अन्य तकनीकी प्रशिक्षण उत्तीर्ण के लिये रजिस्ट्रेशन कराया। रोजगार मेले में 47 कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये। चयन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद आज 962 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। रोजगार मेले में पहुंचे कपिल देव अग्रवाल मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवमं कौशल विकास ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए 60 चयनित अभ्यर्थियों को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी से बेरोजगारी दूर करने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में 36 कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नौकरी पाने का अवसर प्रदान किया जायेगी। कपिल देव अग्रवाल मा0 मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवमं कौशल विकास ने गुरुवार को चयनित अभ्यर्थियों में से 60 युवाओं को मंच सेे नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक सोमेन्द्र तोमर,आईआईएमटी विवि के कुलपति प्रो.मनोज कुमार मदान, मीडिया संपर्क प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश आलोक सिसौदिया अरूण जिंदल, चैाधरी देवेन्द्र सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इस मौके पर आईटीआई से पीपी अत्रि नोडल प्रधानाचार्य बनी सिंह चैाहान कोर्डिनेटर उदयवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक, विजय बहादुुर व संजीव जैन प्रधानाचार्य तथा सेवायोजन कार्यालय से विपिन कुमार सेवायोजन अधिकारी, राजीव सपरा प्रधान सहायक तथा आईआईएमटी के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment