हर थाने में स्थापित हुई महिला हेल्प डेस्क, हो रहा समस्याओं का निस्तारण

 राजकीय महिला कन्या महाविद्यालय में हुआ महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन

मेरठ । मिशन शक्ति अभियान के तहत  गुरुवार को खरखौदा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राखी त्यागी ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाएं जन.जन तक पहुंचें व महिलाएं आगे आकर उनका लाभ लें तथा अपना व अपने परिवार का सामाजिक व आर्थिक उत्थान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याणार्थ निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर उनके सम्मुख 16 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं. जिनका निस्तारण करने के लिये संबधित विभागों को निर्देश दिये गये।

 राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनायी गयी है. जिसमें महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाता है। महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा वाट्स ऐप नम्बर 06306511708 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए ही महिला आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 181. वन स्टॉप सेन्टर की मदद लें।

प्राप्त 16 शिकायतों में वृद्धावस्था पेंशनए पारिवारिक समस्याए मकान संबंधीए दहेज से संबंधित . मजदूरी कार्ड. संपत्ति विवाद से संबंधितए पड़ोसी विवाद. आर्थिक सहायता से संबंधित एवं तलाक से संबंधित शिकायती पत्र प्राप्त हुये। इसके लिये राज्य महिला आयोग की सदस्य  द्वारा   महिला थाना प्रभारी व समाज कल्याण विभाग को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महिला थाना रूपाली रायए प्रभारी महिला थाना संध्या वर्माए जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघन कन्नोजिया. जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार.  समाज कल्याण विभागए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं मिशन शक्ति  अभियान के तहत राजकीय  महिला विद्यालय खरखौदा  में छात्राओं को जिला समन्वय नेहा त्यागी .खशुबू शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि योजना से महिलाओं को कितना फायदा है। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी दीपाली भटनागर. कोर्डिनेटर मितेन्द्र महेश आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts