मेरठ । गुरूवार को वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीएस फॉर गलर््स स्कूल में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसका मकसद छात्राओं को कानूनी अधिकार के साथ अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी सूरज राय ने छात्राओं को पाठशाला में कानून का सम्मान करने एवं कानून का पालन करने से जीवन केा आसान बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया नारियों की वर्तमान में स्थिति में अधिक से अधिक बदलाव लाने की तथा सुधार लाने का भरोसा दिया। उन्होने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलायी जा रही 1090 हैल्पलाइन नम्बर को प्रयोग में लाने का अनुरोधकिया। जिला समााज कल्याण अधिकारियों द्वारा पीडिता को धनराशि प्राप्ति की सुविधा से अवगत कराया गया। छात्राओ द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं नारियों की स्थिति से सबंधित प्रश्न पूछ । जिसके जवाब ने उन्होने बताया कि नारियों की स्थिति पहले के मुकाबले काफी सुधरी है और आने वाले 10सालो के अंदर भी सुधरेगी। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी प्रदान पाठशाला में की गयी। प्रधानाचार्य विभा भगत ने सभी से दिये गये ज्ञान को जीवन में लागू करने की विनती की। कार्यक्रम का समापन जगगणमन से किया गया।
No comments:
Post a Comment