मेरठ। रविवार को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना स्टेडियम के ग्राउंड पर टर्बो गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट लीग एडिशन.4 के ओपन कैटेगरी का मैच रेस्ट ऑफ वाई सी ए और थंडर बोल्ट्स के बीच खेला ग। इसमें रेस्ट आफ वाईसीए ने अपना मैच 20 रन से जीत लिया। टॉस जीतकर थंडर बोल्ट्स के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेस्ट आफ वाईसीए ने 21 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें  सुमित ने 45 गेंदों में 56 रन और  रजनीश ने 18 गेंदों में 44 रन बनाए। गेंदबाजी में थंडर बोल्ट्स की तरफ से  पार्थ ने 5 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर बोल्ट्स ने 22 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन  बनाए। जिसमें आदित्य ने 45 गेंदों में 65 रन और हर्षित ने 15 गेंदों में 22 रन बनाए। गेंदबाजी में रेस्ट आफ वाईसीए की तरफ से शशांक ने 5 ओवर मे 21 रन देकर 4 विकेट लिए। इस अवसर पर गेम सिटी एरेना के फ ाउंडर नलिन अग्रवाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts