मेरठ । करन पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर ऊर्वी अग्रवाल मेमोरियल कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का फाइनल मैच लेंफॉर्ड लीपर्स और स्पोर्टस एक्स के बीच खेला गया जिसमें लामफॉर्ड ने अपना मैच 32 रन से जीत लिया। टॉस जीतकर लेंपफ ॉर्ड के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेंफोॅर्ड लीपर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए जिसमें दिव्य ने 39 गेंदों में 78 रन और दीपक ने 27 गेंदों में 32 रन बनाए। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स एक्स की तरफ से सोनू ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट, वरुण ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में स्पोर्ट्स एक्स ने 20 ओवर में 128 रन बनाए। जिसमें करण ने 23 गेंदों में 28 रन और शोभित ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए। गेंदबाजी में लेंमफोॅर्ड लीपर्स की तरफ से अनुभव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए । Óमैन ऑफ द मैच दिव्य ;लेंफॉर्ड लीपर्स को उनके हरफनमौला खेल के लिए चुना गया। इस अवसर पर करन क्रिकेट एकेडमी के कोच अतर अली ओर सौरभ दत्ता ,सुशील त्यागी, चंदा खान ,आखिल खान व अमित मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment