25 गोल्ड लेकर हरियाणा प्रथम 20 गोल्ड लेकर यूपी दूसरे स्थान पर बना हुआ

 पदकों की होड में जूनियर खिलाडियों का दिखाई दिया उत्साह

 

मेरठ।  कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में चल रही 32 वी नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्यिनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे जूनियर एथलेक्टिस में पदकों की होड लगी रही। दूसरे दिन के इवेंट समाप्त होने के बाद पदको ंकी होड में हरियाणा २५ गोल्ड प्राप्त कर पहले स्थान पर बना हुआ है। जबकि यूपी २० गोल्ड लेकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। दोनो राज्यों के खिलाडियों के बीच पदकों की जबरदस्त होड मची हुई है।

 प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंवेट की शुरूआत बालकों के 20आयु वर्ग में 200 मीटर दौड से आरंभ हुई। जिसमें दिल्ली के सात्विक वर्मा ने 22.67 का समय निकालते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान जम्मू एंड कश्मीर के अबरार चौधरी रहे जिन्होंने 22.94 का समय लिया। तीसरा स्थान हरियाणा के जतिन का रहा। 110 मीटर की बाधा दौड में पंजाब के अर्शदीप सिंह 15.०8 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिल्ली के कपिल डागर ने 16.07 का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर हरियाणा के जतिन का रहा। बालकों के लॉग जंप में यूपी के कृष्णा चौधरी ने 7.06 मीटर की छलांग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाण के हिमांश्ुा ने 6.83 मीटर छलांग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर यूपी के नित्यम त्यागी रहे। डिस्किस थ्रो में यूपी के सत्यम सिंह ने 52.98 मीटर फेंक कर प्रथम पंजाब के जयकरण सिंह ने 48.35 मीटर फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर हरियाणा के उज्जवल काम्बोज रहे जिन्होनें 47.49 मीटर फेंका। बालकों की 200 मीटर दौड में दिल्ली के निपून प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंजाब के लवप्रीत सिंह ने दूसरा व उत्तराखंड के दीपाशु कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड में हरियाणा के नवदीप 4:11.93 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 110  मीटर की बाधा दौड में दिल्ली के शुभम रावत ने प्रथम कुणाल यादव ने दूसरा यूपी के शिवम  सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 बालिका वर्ग में पदकों को पाने के लिये जबरदस्त होड मची रही। 200 मीटर की दौड में हरियाणा की अंशु  ने प्रथम तो कीर्ति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की सध्या नेेे तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500  मीटर की दौड में वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की निशा लोधी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की सविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में दिल्ली की काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपी की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य इंवेट में दूसरे दिन हरियाणा व यूपी के एथलीट छाए रहे।

   जूनियर खिलाडियों को उबारने का प्रयास कर रहा संघ
  प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय एथलेटिक्स संघ के महासचिव डा रविन्द्र चौधरी पहुंचे। उन्होने चैम्पियनशिप में भाग ले रहे जूनियर खलाडियों का उत्साह बढाया । मीडिया से बात करते हुए उन्होने बताया केन्द्र सरकार विदेशों की तरह जूनियर खिलाडियों को बढावा देने का प्रयास कर रही है। जिससे आगे चलकर वह अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन कर सके। इसके प्रयास लगातार किये जा रहा है। वही जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अन्नू कुमार ने बताया उनका हमेशा से प्रयास रहा है। जूनियर एथलीट का बढावा दिया जाए । कोरोना काल के बाद १ साल के बाद एथलीट को अपने को निखारने का मौका मिल रहा है।
मेडल टेली
 टीम                  गोल्ड     सिल्वर     कास्य
हरियाण                 25        23           20
यूपी                        20       15            12
दिल्ली                    13        14           13
पंजाब                      6         6              4
उत्तराखंड                3         2            10
 चंडीगढ                  3          2            2
 हिमाचल                 1         0             1
 जम्मू कश्मीर           0        1              0

No comments:

Post a Comment

Popular Posts