मेरठ।रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य पीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। पूरे जनपद में करीब2778 लोगों ने मेले का लाभ उठाया। आरोग्य मेले के लिये 101 चिकित्सकों 384 पैरा मेडिकल स्टॉफ केा लगाया गया। इस दौरान 720 आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1048 पुरूष, 1423 महिलाओं, 307 बच्चों ने पंजीकरण कराया। मुख्य मंत्री आरोग्य मेले में 1240 एंटीजन जांच की गयी। कोविड हेल्प डेस्क पर 1793 लोंगों को परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य में सबसे ज्यादा मरीज 745 चर्म रोग के आये। इसके अतिरिक्त मेले में मौसमी बीमारियों की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती. बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। नवदम्पति को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए उनकी पसंद के परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराये गये। मेले में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन ने बताया कि सभी पीएचसी परं 57 कैंपों को आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हैपाटाइसिस बी के168 टेस्ट किये गये । हैपेटाइसिस सी के 137टेस्ट किये गये। 74 मरीजों का नेत्र परीक्षण,139 मरीज लिवर, 274 मरीज श्वांस संबंधी रोग से पीड़ित मिले। 164 मधुमेह के रोगी, 633 चर्म रोगी, गैस की बीमारी के 270, टीबी के 28 एनीमिया के43, 149 उक्त रक्त चाप के रोगी , कैंसर का एक मरीज, 194 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी।83 मरीजों को गभीर बीमारी के चलते मेडिकल में भर्ती कराया गया। मरीजों की सर्जरी की गयी।20 नेत्र सर्जरी, 6मरीज की ईएनटी सर्जरी की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन ने बताया कि लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अब प्रत्येक रविवार को शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाता है। कोविड प्रोटोकाल का हुआ पालन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया। मुंह पर मास्क या गमछा लपेटे हुए व्यक्तियों को ही मेले में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पल्स ऑक्सीमीटर. थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइजर, रैपिड जांच किट और आवश्यक दवा सहित समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं। मुख्य मंत्री आरोग्य मेले के अर्न्तगत यूपीएचसी सरधना में ब्लड डोनेशन कैंप का आयेाजन किया गया। जिसमें 23 यूनिट लोगों ने रक्त दान किया।
No comments:
Post a Comment