नि:शुल्क आयुुर्वेदिक चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन



मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक कॉलेज चिकित्सालय में नि:शुल्क आयुुर्वेदिक चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आईआईएमटी विवि के प्रो चांसलर अभिनव अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर में उपचार कराने के लिये काफ ी संख्या में मरीज पहुंचे। डाएसके तंवर डीएमएस ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय का पंचकर्म विभाग पूरी तरह से क्रियाशील है जिसमें उपचार करा रहे मरीजों को पुराने से पुराने रोग में चमत्कारिक लाभ मिल रहा है। शिविर में मोटापा, मधुमेह, ब्लडप्रेशर, त्वचा संबंधी रोग, जोड़ों का दर्द, सियाटिका, गठिया आदि के रोगियों का उपचार किया गया। डा. आलोक शर्मा ने बताया कि अनियमित आहार.विहार व जीवनशैली के कारण बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। हमें स्वस्थ रहने के लिये अनुशासित दिनचर्या अपनानी होगी।
शिविर आयोजन में डा निशा राणा ने हॉस्पिटल में दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में बताया। डा राकेश पंवार, डा.एसके तंवर, अमरपाल, सौरभ, अनिल कुमार, दया प्रकाश, अनिता, कंचन, शेखर, गोपाल, गीतिका, रूवाईश, प्रवीण कुमार आदि का सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Popular Posts