बच्चों के साथ महिलाएं व बुजुर्गों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा


मेरठ। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आहवान पर भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ में 6 प्रमुख स्थानों पर चक्का जाम कर दिया है। इसमें परतापुर, दौराला, मवाना, दबथुवा, जानी जंगेठी शामिल है। इस संबंध में जिले में गुरुवार को कई स्थानों पर बैठक करते हुए रणनीति तैयार की गई थी। वहीं आसपास के जिलों में भी भारत बंद का असर देखा गया। बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिलों में किसान शहर के मुख्‍य सड़कों पर बैठे हुए नजर आए। इससे सभी जिलों में भारी जाम लग गया। मेरठ समेत कई जिलों में चक्‍का जाम समाप्‍त कर दिया गया है जबकि कई जिलों में अभी भी चक्‍का जाम का जारी है। जो आज शाम चार बजे तक चलेगा। भारी पुलिस बल भी तैनात की गई है। 

 जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि मेरठ-करनावल हाइवे पर दबथुवा व जंगेठी, मेरठ-पौड़ी मार्ग पर मवाना, दिल्ली-दून राजमार्ग पर दौराला व परतापुर और मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी में चक्का जाम किया गया है। चक्का जाम के साथ सभी स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस दौरान वाहन सवार परेशान रहे। खासकर बच्चों के साथ महिलाएं व बुजुर्गों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
भाकियू पदाधिकारियों ने संभाली चक्का जाम की कमान
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि मेरठ-करनाल हाइवे पर दो जगह चक्का जाम रहेगा। दबथुवा में रामबोस व वीरपाल और जंगेठी में सत्यवीर जंगेठी के नेतृत्व में चक्का जाम किया। वहीं, मवाना में मंडल महामंत्री नरेश, परतापुर में दीपक घोपला व मदन घोपला मेहराज सिंह, जानी में हरेंद्र और दौराला में संजय को संगठन की ओर से चक्का जाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह 11 बजे से आवाजाही बंद कर दी गई। वहीं, वाहन सवार वैकल्पिक मार्गों की तलाश में इधर उधर परेशान रहे। शुक्रवार को गाजीपुर बार्डर पर मेरठ के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, रविंद्र दौरालिया, राजकुमार करनावल, बबलू जटौली, विनेश प्रधान, अशफाक प्रधान, निशांत त्यागी व मोहित तालियान आदि ने चक्का जाम किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts