Meerut
। योनेक्स कंपनी की नकली शटल कॉक बनाए जाने के मामले के बाद अब एसजी कंपनी का नकली सामान बनाने का मामला सामने आया है। इंचौली पुलिस ने ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी को नकली सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रतिष्ठित कंपिनयों को प्रोटेक्ट करने वाली ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी ने 19 मार्च को योनेक्स कंपनी की नकली शटल कॉक बनाए जाने का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस ने सूरजकुंड निवासी धर्मेंद्र नामक युवक को लाखों की कीमत की नकली शटल कॉक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ओएलएक्स के माध्यम से शटल कॉक बेच रहा था। सोमवार को फिर से ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया टीम के अधिकारियों ने स्पोर्टस का सामान बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी एसजी के नकली सामान बनाने वाले मामले का पर्दाफाश किया।
अधिकारियों ने इंचौली पुलिस के साथ मिलकर लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला निवासी इदरीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एसजी कंपनी के नकली 100 पीस बैटिंग ग्लब्स, 50 पीस एल्बो बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी घर पर ही नकली सामान तैयार कर बाजार में कम दामों पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts