मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि में स्नातक रेगुलर-प्राइवेट, पीजी प्राइवेट, एक्स, श्रेणी सुधार और एकल विषय की मुख्य परीक्षाएं अब 10 अप्रैल से 14 जून तक होंगी। विवि ने परीक्षा समिति में शनिवार को 12 अप्रैल से 15 जून के प्रस्तावित कार्यक्रम में मामूली संशोधन कर सोमवार को कार्यक्रम जारी कर दिया।
परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह सात से दस, 11 से दो और तीन से छह तक होंगी। कुल 65 दिन परीक्षा चलेगी जिसमें से 49 कार्यदिवस में पेपर रहेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में क्वालीफाइंग के पेपर पहले होंगे। शुरुआत में विवि ने फाइनल इयर के पेपर पर फोकस किया है। फाइनल इयर के समस्त पेपर 30 अप्रैल को खत्म हो जाएंगे।
वेबसाइट से डाउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम www.ccsuniversity.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सोमवार को कुलपति प्रो.एनके तनेजा ने 30 जून तक हर हाल में रिजल्ट जारी करने की डेडलाइन की समीक्षा की। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम में मामूली संशोधन किया गया। कुलपति ने तय तिथि तक हर हाल में समस्त रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में परीक्षा की शुरुआत दो दिन पहले यानी 10 अप्रैल से कराई जा रही है। पेपर 14 जून को खत्म हो जाएंगे।
फाइनल के पेपर केवल दो घंटे के
मेरठ। विवि के अनुसार स्नातक रेगुलर-प्राइवेट और पीजी प्राइवेट अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दो-दो घंटे के ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होंगी। विवि ने कॉलेज एवं छात्रों से परीक्षा कार्यक्रम देखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। विवि जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर देगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts