सफाई ठप कर आरोपी की गिरफ्तारी मांग केा लेकर थाने का किया घेराव

 

मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के  बंसत बिहार में उस समय हंगामा खडा हो गया जब क्षेत्र के एक दबंग ने सफाई क रते समय महिला सफाई कर्मचारी का हाथ पकड लिया। इसकी खबर जैसे ही सफाई कर्मियों तक पहुुंची। सफाई कर्मियों ने तत्काल सफाई व्यवस्था ठप कर सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा किया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर सफाई कर्मियों  का गुस्सा शांत हुआ।
 शनिवार की सुबह रोज की तरह बसत विहार में महिला सफाई कर्मी सफाई कर रही थी। तभी उसी क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश के नाम के व्यक्ति ने महिला सफाई कर्मी का हाथ पकड कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस पर महिला सफाई कर्मी ने जब इसका विरोध किया तो उसकी ओमप्रकाश द्वारा पिटाई कर दी गयी। महिला सफाई कर्मी ने इस बात की जानकारी अन्य सफाई कर्मचारियों की दी तो उन्होने तत्काल सफाई को ठप कर सिविल थाने में जा घमके। सफाई कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर हंगामा आरंभ कर दिया। उनका कहना था पुलिस की कार्यशैली के कारण शहर में छेडछाड की घटनाए बढ रही है। जिसके महिला सुरक्षित नहीं रह गयी है। इस बीच सिविल लाइन थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग का आश्वासन दिया । वहीं महिला सफाई कर्मी की ओर से थाने में तहरीर दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts