दिन दहाडे दिया घटना को अंजाम


 मेरठ। पुलिस की चौकसी के बाद भी लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम  नहीं ले रही है। शनिवार को थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बाल पर बैंक मैनेजर की पत्नि का पर्स लूट कर फरार हो गये। किसी लूटी पीडिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी । जब तक पुलिस मौके पर पहुुंचती तब तक बदमाश नौ दो ग्याहर हो चुके थे।
 घटना सुबह की है। पावली रोड निवासी नितिन कुमार की पत्नि आरती अपनी रिश्तेदार अंकिता के साथ  अपने पुत्र का रिजल्ट लेने के लिये जा रही थी। जैसे ही वह स्कूल  के पास पहुंची तभी पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखा कर आरती से पर्स लूट कर फरार हो गये। अचानक हुई घटना से वह हक्की बक्की रह गयी। आनन फानन में उसने घटना की जानकारी डायल112 पर दी । घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुुंची तब तक बाइक सवार बदमाश  वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने बदमाशों को आसपास तलाश किया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts