मेरठ। पश्चिमांचल के 14 जिलों में घरेलू, बत्ती पंखा एवं निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं में पंजीकरण कराने के लिए होड़ लगी है। एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च है। उपभोक्ता योजना में 31 मार्च तक पंजीकरण करा सरचार्ज की 100 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं। अभी तक पंजीकरण को लेकर मुरादबाद-सहारनपुर अव्वल है और गाजियाबाद जोन फिसड्डी है।
एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि योजना में अब तक लगभग छह लाख 72 हजार 261 उपभोक्ता पंजीकरण करा योजना का लाभ उठा चुके हैं। एकमुश्त समाधान योजना के तहत डिस्कॉम में अब तक मेरठ जोन में 92,937, सहारनपुर में एक लाख 88 हजार 469, मुरादाबाद क्षेत्र में दो लाख 63 हजार 536, बुलंदशहर क्षेत्र में 87,909, गाजियाबाद क्षेत्र में 22,381 एवं नोएडा क्षेत्र में एक लाख सात हजार 29 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है। योजना पूर्णता ऑनलाइन है। सभी भुगतान ऑनलाइन प्रणाली द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। उपभोक्ता द्वारा किसी अन्य माध्यम से कोई भी भुगतान न किया जाए। वर्तमान में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिलिंग ऑनलाइन प्रणाली से की जा रही है, उपभोक्ताओं से प्राप्त धनराशि भी ऑनलाइन प्रणाली से स्वीकार की जा रही है। एमडी ने अपील की है कि जो उपभोक्ता योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं वो भी योजना में शीघ्र पंजीकरण करा शत-प्रतिशत सरचार्ज की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts