मेरठ।ग्राम पंचायत आरक्षण में आपत्तियों के पहले दिन अंबार लग गया। शाम तक 202 आपत्तियां दर्ज की गईं। वहीं, जिला पंचायत आरक्षण पर 14 आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
कोर्ट के आदेश पर आरक्षण की सूची दोबारा जारी की गई। इसमें सोमवार को पहले दिन आपत्तियां मांगी गईं। जिलेभर से शाम तक आपत्तियों की तादाद 202 हो गई। जिला पंचायत आरक्षण में भी शाम तक 14 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। ग्राम पंचायत चुनाव की पहली सूची पर 257 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। आपत्तियों में एससी कैटेगरी के लोग भी शामिल हैं। इनमें पहली सूची में रही एससी सीट को बरकरार रखने की बात कही गई है। साथ ही सामान्य और ओबीसी वर्ग के आपत्ति कर्ताओं ने आबादी के हिसाब से सामान्य या ओबीसी वर्ग के लिए सीट आरक्षित करने की मांग की। कई आपत्ति कर्ताओं ने चकरानुक्रम को गलत ठहरा कर अपनी मनमाफिक सीट निर्धारित करने की मांग की। वहीं पहली सूची में सभी आपत्तियां अपर कास्ट के लोगों की तरफ से दर्ज कराई गई थी। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि आपत्तियों का परीक्षण निस्तारण करके 26 या 27 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts