डीएम ने जनपद के एल-1-एल-2 अस्पताल का किया निरीक्षण 

- स्वास्थ्य विभाग को दिए आवश्यक निर्देश 

लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील 



बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। जनपद के एल-1, एल-2 अस्पतालों को फिर से चालू करने के लिए मंगलवार शाम को जिलाधिकारी (डीएम) रविंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इन अस्पताल का निरीक्षण किया और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में प्रशासन द्वारा कोरोना प्रभावितों के उपचार के लिए शहर के वीआईआईटी कालेज को एल-1 अस्पताल बनाया गया था, लेकिन चार माह पूर्व प्रभावितों की संख्या कम होने पर इसे बंद कर दिया गया था। कोरोना के मामले दोबारा सामने आने पर डीएम ने अस्पताल का संचालन करने के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कोरोना के मामलों को बढ़ता देख जनपद के एल-1, एल-2 अस्पतालों का निरीक्षण कर अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया गया है। कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने पर एल-1 अस्पताल को भी सक्रिय करने के उद्देश्य से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी है। जनपद के अस्पतालों में कोरोना प्रभावितों के लिए पर्याप्त सुविधाएं रखने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जनपद में हर रोज 2000 से अधिक कोरोना की जांच कराई जा रही है। जनपद के एसएस जटिया अस्पताल खुर्जा स्थित एल-2 अस्पताल के साथ वीआईआईटी एल-1 अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है। जनपद में लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। जनपद में कोरोना टीकाकरण के उपरांत भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दो गज दूरी-मास्क जरूरी बताया जा रहा है। हर रोज जनपद में करीब 2000 के अधिक वृद्ध और गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts