मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि के समस्त 14 जनपदों में 20 एवं 21 माच को विद्युत सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु उपकेन्द्रवार विद्युत शिविरों का आयोजन किया जायेगा। विद्युत शिविरो में घरेलू (एलएमवी-1) एवं निजी नलकूप (एलएमवी-5) श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी हेतु प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गयी एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत पंजीकरण इत्यादि का कार्य भी किया जायेगा। बता दें प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान में आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से अधिक समय से लम्बित बिलों पर अर्जित ब्याज को पूरी तरह से माफ किये जाने हेतु एक मुश्त समाधान योजना लागू की गयी है। जिसकी अन्तिम तिथि उपभोक्ताओं की मांग पर 15 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गयी है। घरेलू एवं निजी निलकूप उपभोक्ताओं के लिए ब्याज में शतप्रतिशत छूट पाने का यह स्वर्णिम अवसर है उपभोक्ता इस योजना में पंजीकरण कराने हेतु शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले शिविरों में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठायें। इस सम्बन्ध में अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पंजीकरण कराने के साथ कैम्पों में पंजीकरण कराने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों को सही कराने, विद्युत आपूर्ति एवं नये संयोजन आदि से सम्बन्धित कार्य भी किया जायेगा। कैम्पों में वितरण क्षेत्रों में तैनात अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता, उपकेन्द्र नोडल अधिकारी समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहेंगे कैम्पों का निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा करने के निर्देश दिये गये हैं।
No comments:
Post a Comment