दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले ने छुए सफलता के नये आयाम

. आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे रोजगार मेले का समापन


मेरठ। दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला ने 1637 युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान कर सफलता के नये आयाम छुए। आज रोजगार मेला के दूसरे व अंतिम दिन 3098 युओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनमें 675 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल गये। उन्होंने रोजगार मेला के आयोजन के लिये उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि सुश्री मेघा रूपमए अपर आयुक्त द्वारा मंच से युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।
आईआईएमटी विश्वविद्यालयए गंगानगर के विशाल परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालयए मेरठए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानए कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 18 मार्च 2021 ;तकनीकी रिक्ति  तथा 19 मार्च 2021 गैर तकनीकी रिक्ति हेतु वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। आज रोजगार मेला के दूसरे व अंतिम दिन नौकरी पाने के लिये युवाओं की भीड़ सुबह से ही आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर पहुुंचने लगी थी। आज रोजगार मेले में 3098 युवाओं ने रजिस्टे्रेशन कराया। मेले में आयीं 35 कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिये। चयन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद आज 675 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियो द्वारा किया गया। दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला में कुल 6554 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। दोनो दिन में कुल 82 कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये और 1637 अभ्यर्थियों को नौकरी प्राप्त हुई।रोजगार मेला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए आईआईएमटी समूह के चेयरमैन श्री योगेश मोहन गुप्ता ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिये क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन के कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले को संपन्न कराने के लिये दिन.रात एक करने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों के साथ अपने बच्चों समान व्यवहार करते हुए उन्हें रोजगार दिलाने का सार्थक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा यूपी से बेरोजगारी दूर करने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने से आज कंपनियां खुद युवाओं को तलाश रही हैं। उन्होंने भविष्य में आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेले मे आईआईएमटी की ओर से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts