जिलाधिकारी ने कहा, स्वास्थ्य व अन्य विभाग पुन: एक्टिव मोड में आयें 

आमजन को मॉस्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाये



मेरठ, 23 मार्च 2021। तहसील मवाना में कोरोना टीकाकरण व रोकथाम के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए आमजन को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से कोरोना के नये मरीज आना प्रकाश में आया है। अत: स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभाग पुन: एक बार फिर एक्टिव मोड में आ जायें।
उन्होंने कहा कि जो भी कोरोना पॉजिटिव मिलता है, उसकी कांटेंक्ट ट्रेसिंग ठीक प्रकार से करायी जाये। उन्होंने कायस्थ बढ्ढा व किठौर में टीकाकरण की प्रगति को ठीक करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त गाइडलाईन के अनुसार 60 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों व 45 से 59 वर्ष के सहरुग्णता वाले व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाये। उन्होंने कहा कि आमजन को मॉस्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने या सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मवाना, माछरा, विकासखंड परीक्षितगढ, हस्तिनापुर, नगर पंचायत परीक्षितगढ, हस्तिनापुर सहित अन्य सीएचसी, विकासखंड व नगर पंचायतों द्वारा कोरोना नियंत्रण के संबंध में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन, सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों से कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। होली के अवसर महाराष्ट्, केरल व अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करायी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जहां एक ओर टीकाकरण बढ़ाने में जुटा हुआ है वहीं अब कोरोना की रोकथाम के प्रयास में जुट गया है।  जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts