विकास खंड दौराला में पोषण गोष्ठी का आयेाजन



मेरठ, 23 मार्च 2021। विकास खण्ड दौराला में बाल विकास परियोजना दौराला के तत्वावधान में पोषण गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पोषण अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जन आन्दोलन, जन सहभागिता व सामुदायिक प्रोत्साहन है।

पोषण गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं व बच्चों में पोषण में सुधार शासन की उच्च प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण बिन्दु है उसी कड़ी में यह गोष्ठी एक अथक प्रयास है, हम सबको आप सब लोगों के सहयोग से कुपोषण को जड़ से मिटाना है। मेरठ जनपद में कुपोषण से सुपोषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। अति तीव्र गम्भीर बच्चों की प्रोफाइल तैयार कर जिला पोषण समिति के कन्वर्जेन्स विभाग के सदस्यों के मध्य रखी जा रही है।
इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील कुमार ने विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर पोषण अभियान में काफी कार्य किया गया। प्रत्येक केन्द्र पर शासन की ओर से बच्चों के वजन लेने लिए दो वजन मशीन स्टेडोमीटर व साल्डर उपलब्ध करायी गयी हैं। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का नियमित वजन लिया जा रहा है और सत्र पर बुधवार व शनिवार को आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका द्वारा आयु के हिसाब से कम वजन के बच्चों को ए.एन.एम. के सम्मुख लाया जाता है और फिर स्वास्थ्य जाँच कराकर मेरठ में भर्ती कराया जा रहा है। वर्तमान में 66 बच्चे सैम व मैम चिन्हित किये गये हैं। 11-14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली 61 किशोरी बालिकाएं योजना में चिन्हित की गयी है।

शासन की ओर से गेहूँ, चावल, दूध, देसी घी, चने की दाल व भोजन वाला तेल लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी डा. साजिद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष, शिक्षा विभाग से खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित, आयुष विभाग व फूड इंस्पेक्टर आदि ने गोष्ठी को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कन्वर्जेन्स विभाग जिसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास, पंचायत विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, उद्यान विभाग द्वारा भाग लिया गया। गोष्ठी को सफल बनाने में प्रेमा मुख्य सेविका, कुसुमलता मुख्य सेविका, द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। विभिन्न आँगनबाड़ी केन्द्रों से आयीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने गोष्ठी को सफल बनाया। शशी वर्मा, सविता, नीमा, सरिता, नरेश, बबीता, मगन,अनीता आदि का सहरानीय सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts