मेरठ । कनोहर लाल गर्ल्स पी जी  महाविद्यालय के प्रांगण में मेंटरिंग एवं काउंसलिंग सेल द्वारा परीक्षा तनाव के नियंत्रण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संरक्षिका प्राचार्य डॉ किरण प्रदीप रही। इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ ज्योत्स्ना एवं मुख्य अतिथि के रुप में अल्पना त्यागी एकेडमिक एंड मेंटल हेल्थ काउंसलर मेंटल हेल्थ मिशन ,इंडिया एवं  मिस प्रिया अहलावत काउंसलर मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
तत्पश्चात पुष्पगुच्छ भेंट कर के मुख्य अतिथि मिस प्रिया अहलावत एवं अर्चना त्यागी का स्वागत किया गया। अपने व्याख्यान में मिस अल्पना त्यागी ने समस्त छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी तनाव समस्त छात्राओं की एक सामान्य समस्या है किंतु इसे नियंत्रित किया जा सकता है ।इसी क्रम में उन्होंने अनेकों उपाय सुझाए और बताया कि परीक्षा के समय ज्यादातार छात्र चिंता और तनाव के दौर से गुजरने लगते हैं।  परीक्षा को लेकर तनाव और घबराहट होना आम बात है हर व्यक्ति की तनाव झेलने की क्षमता अलग होती है और हर व्यक्ति इसके लिए अलग तरह से रिएक्ट करता है। हालांकि कई बार किशोरों के लिए परीक्षा के इस तनाव को झेलना बेहद मुश्किल हो जाता है।  उन्होंने बताया की छात्र अक्सर पूरी रात बैठ कर पढ़ते रहते हैं इससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और तनाव बढ़ता है।परीक्षा के दौरान दिमाग को आराम देने के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरुरी है। एक्टिविटी बढ़ाने से तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। इस दौरान आप सैर करना, दौड़ना, तैरना, डांस करना जैसे व्यायाम कर सकते हैं। ध्यान रखें हर विषय पर अलग तरह से ध्यान देने की जरूरत होती है।् छात्राओं  ने अनेको प्रश्न पूछे व अपनी जिज्ञासाओ का समाधान किया।
कार्यक्रम की संयोजिका मिस पूजा राय रही । कार्यक्रम का सफल संचालन ममता अग्रवाल  द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षिका वर्ग से डॉक्टर शुभा मालवीय, डॉ विनीता गुप्ता ,डॉ वेणु वनीता, स्मृति यादव,सोनिका नागर एवं विनीता पुंडीर, प्रीति सिंह, सरस्वती जायसवाल, सिद्धि गुप्ता  व अन्य प्रवक्ताएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts