मेरठ ।जनपद मेरठ में शहीद स्मारक परिसर स्थित शहीद स्थल पर अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित किये जाने के लिये मरम्मत कार्य हेतु गेल गैस लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड वित्तिय वर्ष 2020-21 से अनुमोदित 5 लाख में से बुधवार को 04 लाख की प्रथम किश्त जारी कर दी गयी है, जिसका डिमान्ड ड्राफ्ट गेल गैस लिमिटेड मेरठ के महाप्रबंधक सीजीडी एवं प्रभारी अधिकारी विनय कुमार द्वारा जिलाधिकारी के बालाजी को उनके कार्यालय कक्ष में सौंपा गया। इस अवसर पर गेल गैस लिमिटेड मेरठ की सीएसआर समिति के सभी सदस्य एवं मुख्य प्रबंधक वीके चतुर्वेदी, मुख्य प्रबंधक अंकुर, एवं मुख्य प्रबंधक विकास कुमार कन्नौजिया भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment