-तकनीक के कारण अब मेरठ जिले के किसान सल्फर का उठा रहे लाभ


मेरठ। अब मेरठ जिले के किसान सल्फर का लाभ उठा रहे हैं। बाजार में कई प्रकार के सल्फर युक्त उर्वरक और बेंटोनाइट सल्फर उपलब्ध हैं। हालांकि कई किसानों की प्रतिक्रिया के अनुसार बेनसल्फ सुपरफास्ट गन्ने के लिए सबसे प्रभावी उर्वरक की तरह एक अगुआ के रूप में उभरा है। यह सल्फर युक्त दानेदार उर्वरक है, जिसमें 90 प्रतिशत सल्फर होता है। इसकी सुपरफास्ट रिलीज (तेजी से घुलने वाली) तकनीक के कारण बेनसल्फ सुपरफास्ट कम नमी की स्थिति में भी प्रभावी है।
मवाना के जाने-माने किसान आनंद प्रकाश शर्मा ने उच्च उपज और गुणवत्ता प्राप्त करने का रास्ता दिखाया। श्री शर्मा ने उन कृषि विशेषज्ञों पर ध्यान दिया जिन्होंने पौधों की वृद्धि और विकास में सल्फर की भूमिका पर जोर दिया है। उनके अनुसार सल्फर फसलों हेतु नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटाश के बाद चैथा प्रमुख पोषक तत्व है जो पत्तियों में क्लोरोफिल के निर्माण में मदद करता है और पौधों में एंजाइम की उत्पादकता बढ़ाता है। यह काबोर्हाइड्रेट और प्रोटीन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैंने अपनी गन्ने की फसल में महाधन बेनसल्फ सुपरफास्ट का उपयोग किया, जिसमें 90 प्रतिशत सल्फर होता है, जिसके कारण गन्ने की मोटाई और गन्ने का वजन काफी बढ़ जाता है। गन्ने में रस की मात्रा भी अधिक बढ़ गई थी। मुझे पिछले वर्ष की तुलना में 55 क्विंटल प्रति एकड़ अतिरिक्त उपज मिली, जो कि लगभग 17,000 रुपये प्रति एकड़ के अतिरिक्त शुद्ध लाभ के रूप में प्राप्त हुआ ये बातें श्री शर्मा ने कही जो कि क्षेत्र के अन्य गन्ना किसानों को अपने तरीके अपनाने तथा बेहतर उपज और गुणवत्ता के लिए सल्फर उर्वरकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शोध और सर्वेक्षणों से पता चलता है कि कई भारतीय राज्यों में सल्फर की कमी है। इसलिए, सल्फर उर्वरकों का उपयोग हमारे देश में अब एक आम बात हो गई है।
पौधों में करता है रोग प्रीतिरोधक क्षमता विकसित
स्थानीय किसानों को इस तथ्य से अवगत कराया गया कि सल्फर की कमी से पौधों में प्रकाश संश्लेषण और एंजाइमों की गतिविधि धीमी हो जाती है, जिसके कारण पौधों की वृद्धि और विकास में बाधा पहुंचती है सल्फर अमीनो एसिड का उत्पादन करता है जो पौधों में नाइट्रोजन की क्रियाशीलता और उपयोग क्षमता को बढ़ाता है। यह पौधों में रोग प्रीतिरोधक क्षमता विकसित करता है। यह फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts