कानपुर। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का ईंट के सिर पीट-पीट हत्या कर दी गई।  मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास खून सेसनीे कई ईंट मिली है। इसके अतिरिक्त मकान की दीवार पर भी खून के छींटे मिले हैं। पुंलिसईंटों को अपने कब्जे में शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए मामले की जांच पडताल आरंभ कर दी है।  
गुरूवार को लोगों ने मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित बनपुरवा में 35 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव को देखा ।पास  की दीवार पर खुन की छीटें लगे हुए थे। इस पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफ लता नहीं मिली। पुलिस को शव के पास कई ईंटे खून से सनी मिली, जिससे आंशका जताई जा रही है कि महिला की हत्या ईंट से कूचकर की गई है। आसपास भी दीवार व जमीन पर काफ ी खूना फैला हुआ था पुलिस आसपास क्षेत्र के लोगों से महिला के बारे में जानकरी लगी लेकिन केाई पता नहीं चल पाया।। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
पुलिस अधीक्षक दक्षिण दीपक भूकर ने बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र में सफेद जींस व टाप पहने एक महिला का शव मिला है। मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की पांच टीमें मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या महिला की गला दबाकर हत्या के बाद ईंट से सिर व चेहरे को कुचला गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts