मेरठ। परीक्षितगढ़ के इकला रसूलपुर निवासी मेरठ कालेज की छात्रा का चौबीस घंटे बाद भी सुराग नहीं लगाया जा सका है। पुलिस पूरे मामले को लेकर गंभीर है। साइबर क्राइम की टीम छात्रा की मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के करीबी समझे जाने वाले उसके दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर शुक्रवार को मेरठ कालेज के छात्रों ने कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी छात्र सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और शीघ्र ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिए जाने का आश्वासन दिया।
कालेज हॉस्टल में सन्नाटा
छात्रा गुमशुदगी में गुरूवार की रात पुलिस की कार्रवाई के बाद से मेरठ कालेज के हॉस्टल जहां तलाशी अभियान शुरू किया गया था वहां शुक्रवार को सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मामले के गरमाने के बाद कई छात्र तो हॉस्टल के कमरे का ताला डालकर गायब हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसा नहीं कि गायब होने वाले छात्रों का इस मामले से कुछ  लेना देना है। बल्कि इसलिए गायब हुए बताए जा रहे हैं कि पुलिस पूछताछ के झझट में नहीं पड़ना चाहते। उधर  एसपी क्राइम राम अर्ज  ने बताया कि क्राइम  ब्रांच व लालकुर्ती पुलिस छात्रा का सुराग लगाने में जुटी हुई है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts