मेरठ। इंचौली के गांव पवला में शुक्रवार की सुबह 12 साल के मासूम रक्षित की टै्रक्टर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर परिजनों ने व रिश्तेदारों ने थाना पर भी प्रदर्शन किया। मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। रामपाल पुत्र सोहन लाल निवासी पवला की ओर से तहरीर दी गयी है। तहरीर में गांव के आदेश पुत्र कलीराम पर लापरवाही से टै्रक्टर चलाकर रक्षित को गंभीर को घायल कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कहा गया है कि घायल रक्षित को समीप के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts