लॉक डाउन में दर्ज किए गए मुकदमें वापस लिए जाने का योगी सरकार ने किया है........

 

मेरठ  । लॉक डाउन के दौरान व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लिए जाने का एलान योगी सरकार ने करीब एक माह पहले किया था, लेकिन लगता है कि पुलिस इससे बेखबर है। इसी के चलते लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में जिन कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी, उनकी अब चार्जशीट कोर्ट में पहुंचने लगी हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी के नेतृत्व में आये व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में  उल्लंघन व आपदा प्रबन्धन एक्ट  व अन्य  धाराओं को सम्मिलित करते हुए मुकदमें दर्ज किए हैं। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस सम्बन्ध में 29 जनवरी 14 फरवरी को इस आश्य के तमाम मुकदमें वापस लिए जाने का आदेश सीएम के निर्देश पर दिया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के बावजूद पुलिस ऐसे सभी मुकदमों में चार्जशीट लगाकर कोर्ट  में भेजी जा रही है। कोर्ट से समन व गैर जमानती वारंट जारी किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में अतुल्य गुप्ता, रामौत्तार बंसल, इसरार सिददीकी, मुकेश गर्ग, पवन गर्ग, सतीश चंद त्यागी, दुर्गेश मित्तल, रोहित गुप्ता, जगेश्वर त्यागी, प्रदीप कुमार, मनोज गुप्ता, अवधेश, विजय मान  आदि सैकडों व्यापारी शामिल है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts