मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर आगामी 30 मार्च से विवेक पांड अंतर विद्यालय क्रिकेट ठूर्नामेंट आरंभ हो रहा है। पूरा टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलो व क्रिकेट एकडेडमी की टीमें शिरकत करेंगी। करन क्रिकेट एकडेमी की चेयरमैन भानू प्रताप सिंह , वी के पांडे व आयोजक सचिव अतहर अली ने संयुक्त रूप से बताया कि टूर्नामेंट में 10 साल से 14 साल व 15 साल से 19साल तक के क्रिकेट खिलाडियों को लीग आधार पर टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में जेएमएस क्रिकेट एकेडमी हापुड सीनियर व जूनियर, करन स्कूल, करन एकेडमी, नीलकंठ, समेत अन्य क्रिक्रेट एकेडमी की टीमें शिरकत करेगी। हर मैच मे मैन आफ दी मैच व प्रमाण पत्र खिलाडियों को दिये जाएंगे। इसकेअतिरिक्त मैन आफ दी सीरीज, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बॉलर को पुरस्कार के साथ विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर डायरेक्टर निर्मल सिंह, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment