जांच सैलरी न देने व क्लास न लगने की शिकायत


  
मेरठ । चौधरी चरण विवि में इन दिनों कॉलेजों द्वारा वेतन न देने व क्लासेज न लगाने की शिकायतें आ रही हैं।  यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कार्यालय में भी इस तरह के 57 मामले पहुंचे हैं। इसे लेकर यूनिवर्सिटी स्तर से जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि जांच के बाद ही कॉलेजों पर कार्रवाई होगी। दो सप्ताह के अंदर इन कॉलेजों जांच पूरी हो जाएगी।  
बता दें यूनिवर्सिटी में कुछ कॉलेजों से स्टूडेंट ने शिकायत की है कि उनके यहां न तो कॉलेज में क्लासेज चल रही है और न ही ऑनलाइन क्लासेज चलाई जा रही है. इससे स्टूडेंट का भविष्य खराब हो रहा है, ऊपर से परीक्षाएं सिर पर है और कोर्स अधूरा है। छात्रों ने इस मामले विवि से जांच कराने की मांग की है।  
अभी तक बीते एक माह में ऐसे 57 कॉलेजों की शिकायतें रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहुंच चुकी है। टीचर्स ने वेतन न मिलने व स्टूडेंट ने क्लासेज न चलने की  शिकायत की है। इनमें मेरठ के 25 करीब प्राइवेट व देहाती इलाकों के कॉलेजों की शिकायत है। इनमें से 10 कॉलेजों के वेतन न मिलने की शिकायतें पहुंची है। 15 कॉलेजों से क्लासेज न चलने की शिकायतें आई है।
 बोले अधिकारी
महीनों से कॉलेज में वेतन नहीं दिया जा रहा है।  इसके चलते वहां के टीचर्स व स्टाफ की ओर से शिकायत की गई है। कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन क्लासेज भी ठीक से नहीं चल रही है।कॉलेजों के संबंधित कई जांचें चल रही है, अभी इनमें समय लगेगा।  जांच पूरी होने के बाद ही तय हो पाएगा कि कॉलेजों पर क्या कार्रवाई करनी है।  
धीरेंद्र कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार विवि 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts