मेरठ। गढ रोड स्थित दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मन्दिर में मंदिर समिति के सदस्यो की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के संरक्षक उमानंद शर्मा ने की।  बैठक में सर्वसम्मति से जितेन्द्र मणी को पुन: मंदिर समिति का अध्यक्ष चुना गया वहीं मधुमय शर्मा को महामंत्री, मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रुप सें आगामी वर्ष में किये जाने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो की रुपरेखा पर विचार विर्मश किया गया। बैठक में मुख्य रुप सें सच्चिादानन्द शर्मा, विवेक गौड, राजू शर्मा, बी.के.शर्मा, सचिन शर्मा, विकास शर्मा, सुशील बंसल, माधव शर्मा, अनिरुद शर्मा, नवीन कौशिक, आदित्य त्यागी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता, महेन्द्र उपाध्याय एवं डा. अमित शर्मा आदि ने भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts