अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर बनायी मानव श्रंखला

  आारोपियों की गिरफ्तारी केा लेकर महिला अधिवक्ता अनशन पर बैठी 
 

वरिष्ठ संवाददाता,मेरठ । गत 13 फरवरी को हुए अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर आत्महत्या प्रकरण में पुलिस के 10 दिन भी आरोपियों को गिरफ्तारी करने में हाथ खाली है। पुलिस नामजद 14 आरोपियों में एक को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है। ओरोपियों की अभी गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्र चिन्ह् लगा रहा है। वहीं शुक्रवार को कचहरी के नानक चंद सभागार में मेरठ व जिला बार की आम सभा के बाद अधिक्ताओं ने पैदल मौन जुलूस बेगम पुल तक निकाला। अधिवक्ताओं वहां पर मानव श्रखला बना कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं शुक्रवार को कचहरी परिसर में अरोपियों की गिरफ्तारी की मांंग केा लेकर महिला अधिवक्ता रेखा 
त्यागी  के नेतृत्व में अनशन पर बैठी। उन्होंने अधिवक्ता आत्महत्या प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की आत्महत्या प्रकरण नामजद 14 आरोपियों में से एक की भी गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को जिला बार व मेरठ की आम सभा नानकचंद सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें दोनो बार के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 13फरवरी से अब तक किसी भी आरेोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष प्रकट किया गया। पदाधिकारियों कहना था जिसके कारण पीडित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। आम सभा में निर्णय लिया गया कि ओमकार सिंह तोमर आत्महत्या प्रकरण में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। पीडित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।  स्व अधिवक्ता के पुत्रों पर किये मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। 

      इसके बाद अधिवक्ताओं के नेतृत्व में पैदल मौन जूलूस कचहरी परिसर से बेगमपुल तक निकाला गया। बेगमपुल पर अधिवक्ताओं ने मानव श्रखला बना कर नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।  इस मौके पर जिला बार के अध्यक्ष वी के शर्मा महामंत्री मुकेश कुमार त्यागी, मेरठ बार के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी, महामंत्री सचिन चौधरीआदि अधिवक्ता मौजूद रहे। 

     वहीं कचहरी परिसर में रेखा त्यागी के नेतृत्व में महिला अधिवक्ता शुक्रवार को अनशन पर बैठी। अनशन पर बैठने यशोदा यादव, पूर्जा चौधरी, ममता तिवारी , ज्योति चौधरी, सविता त्यागी, रजंना चौधरी, आयशा प्रवीन, रेखा जैन, सरिता त्यागी, रश्मि रानी, पूनम वशिष्ठ शामिल रहीे।  अधिवक्ता यशोदा यादव का कहना था 13 से अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्र चिन्ह् लगाता है। अगर अधिवक्ता को न्याय नहीं मिलेगा तो आम आदमी की बिसात ही क्या। पूजा चौधरी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन पर शासन से दबाव के चलते गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। पुलिस प्रशासन शासन के इशारे पर कार्य कर रहा है। जो कि लोकतंत्र के लिये अच्छी बात नहीं है।



  युवा अधिक्ताओं ने अधिवक्ता ओमकार की आत्मा की शांति के निकाला कैंडल मार्च 
 शुक्रवार की शाम को अधिवक्ता अनुभव कौशिक, गौरव विश्वकर्मा, विक्रम तोमर, आरिफ चौहान, चेतन त्यागी, सुमित यादव, विक्रांत पराशर , अरविन्द्र शर्मा, विजय त्यागी आदि अधिवक्ता ने कचहरी परिसर में हनुमान मंदिर से कमिश्नरी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत ओमकार सिंह तोमर को श्रदांजली अर्पित की।
   छावनी में तब्दील हुआ बेगमपुल चौराहा
 अधिवक्ताओं के पैदल मौन जुलूस को देखते हुए बेगम पुल पर भारी भरकम फोर्स केा तैनात कर दिया गया। इस दौरान मार्च को देखते हुए चारो ओर का यातायात को रोक दिया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts