जाच पडताल करने में जुटी पुलिस
मेरठ। एक ओर पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। वही महिला के प्रतिअपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अभी टीपी नगर क्षेत्र में नाबालिग के साथ रेप की घटना से पुलिस उभरी नहीं थी। सोमवार को थाना परतापुर क्षेत्र के महरौली गांव में ईख के खेत में एक महिला की हज्या की शव को खेत में फेंक दिया गया। शव का पता सुबह के समय उस समय चला जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव केा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। पुलिस जांच पडताल में जुटी है।
अलसुबह गाव के लोग जब खेत में गये तो वहां पर एक महिला का अर्धनग्न शव पडा था। उसके कपडों के खून के निशाान थे। जिस पर ग्रामीणों के होश उड़ गये। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए जांचपडताल में जुटी है।
महिला की लाश देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। लाश गांव के ही महिला की है। उसका नाम नसरीन बताया जा रहा है। मृतक महिला के पति का नाम शमशाद है और वह बढई का काम करता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला का पति कई दिनों से बाहर गया हुआ है। मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल व थाना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना परतापुर के गांव महरौली में गन्ने के खेत से एक महिला की अर्धनग्न लाश बरामद हुई है। उसके कपड़ों पर खून के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। ग्रामीण के अनुसार महिला शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। आज सुबह सोमवार को उसकी लाश ईख के खेत मे मिली है। सूचना पाकर पुलिस में मौका मुआयना किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सुबह ग्रामीण जब जानवरों के लिए गन्ने की पत्तियां लेने खेत में लेने गए तो वहां पर एक महिला की लाश देखकर उनकी चींख निकल गई। इसकी खबर गांव में लगते ही ग्रामीणों का हुजूम खेत की उमड़ पड़ा। प्रधान ने ग्रामीणों से लाश की शिनाख्त करने को कहा तो लाश शमशाद की पत्नी नसरीन की निकली। जिस घर में नसरीन रह रही थी उसी घर में रहने वाले दीनू ने बताया कि वो लोग 9.30 बजे रात में खाना खाकर लेट गए थे। नसरीन भी खाना खाकर सोने चली गई थी। वह रात में कब खेत में पहुंची और क्या हुआ यह उनकी जानकारी में नहीं है।घरवालों ने हत्या की आंशका जाहिर की है। वहीं एसओ परतापुर आनंद प्रकाश का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment