मेरठ।  थाना लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी में गुरूवार को  एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। लाश को वहीं खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने क ब्जे में पोस्टमार्टम भेंज कर जांच पडताल आंरभ क र दी है। 
मदीना कॉलोनी में राशिद का खाली प्लॉट है। इसी प्लॉट में सुबह के समय कुछ लोगों ने एक युवक को पड़े देखा। शुरू में तो लगा कि कोई नशा करके यहां गिर गया है। पास जाकर टटोला तो वह मृत पड़ा था और गला में शर्ट का फंदा लगा हुआ था। लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को देखा और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। छानबीन के बाद पता चला कि शर्ट से गला दबाकर हत्या की गई। जिस समय कत्ल किया गया, युवक संभव: नशे में था। इतना ही नहींए हत्या कहीं ओर की गई है। बाद में यहां लाश को फेंका गया है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और एसएसपी अजय साहनी को सूचना दी गई। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस को जांच के लिए लगाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts