वरिष्ठ संवाददाता

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी में महिला एनआरआई के घर लाखों की चोरी हो गई। भाजपा सांसद के आवास से चंद कदमों की दूरी पर यह चोरी हुई। मामले में पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है। एनआरआई महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
चाणक्यपुरी निवासी स्वराज शर्मा उत्तर प्रदेश जल निगम से सेवानिवृत्त हैं। उनके पास यूएस की सिटीजनशिप है। स्वराज शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को वह ब?ी बहन के यहां चंडीग? में गई थी। 22 सितंबर की रात 10ण्30 बजे मेरठ लौटी तो घर में अलमारियों के ताले खुले हुए थे और उसमें से नकदी जेवरात गायब थे। स्वराज शर्मा के अनुसार अलमारी से 10 लाख रुपए नगद और करीब 5 लाख रुपये की ज्वेलरी गायब मिली है।सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस पहुंच गई। पी?िता ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को उनके यहां राकेश नाम का व्यक्ति किराए पर रहने के लिए आया था। उसने खुद को जालंधर निवासी बताते हुए आईडी पू्रफ भी दिखाया था। मेरठ की एक कंपनी में कार्यरत होने की बात कही थी। पीडिता ने बताया कि चोरी होने के बाद से किरायेदार फरार है। इसलिए उन्हें उसी पर चोरी करने का शक है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts