भक्तों को दूर से ही करने होंगे दर्शन


मेरठ। कोरोना काल  के  कारण पिछले ६  माह से बंद चल रहे मंदिर ,मस्जिद व चर्च को जिला  प्रशासन द्वारा खोले जाने की अनुमति दिए जाने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। छह माह बाद के लंबे अंतराल के बाद आज दोपहर  से मंदिर और मस्जिद खुल जाएंगे। इसके पहले समितियां धार्मिक स्थलों में प्रशासन द्वारा दिए गए बिंदुओं के अनुसार व्यवस्था बनाएंगी। चर्चों में भी इस रविवार को प्रार्थना हो सकेगी। वहीं गुरुद्वारों में भी संगत शबद गायन और अरदास के अवसर उपस्थित हो सकेगी।
औघडऩाथ मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जलाभिषेक भी भक्त नहीं कर पाएंगे। समिति के अध्यक्ष डा. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंगलवार को सुबह से बैरिकेडिंग आदि का कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। भक्तों के शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए खड़े होने के लिए निशान आदि व्यस्थाएं पहले से ही कर ली गई हैं। दोपहर 11 बजे के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
सदर स्थित प्राचीन बिल्वेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि मंदिर के पास एक व्यक्ति की कोरोना पोजिटिव पाया गया था बाद में उसका निधन हो गया है। इसलिए पुलिस प्रशासन इस संबंध में वार्ता के बाद मंदिर खुलेगा। केसरगंज स्थित झारखंडी महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. सुबोध गर्ग ने बताया कि 25 बिंदुओं का अनुपालन के इंतजाम पहले से ही कर लिए गए हैं। मंगलवार सुबह से मंदिर में भक्तों को प्रवेश की अनुमति होगी।बुढ़ाना गेट सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में इन दिनों जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। मंदिर के प्रबंधक अनिल पाठक ने बताया कि मंदिर के कपाट तो खुल जाएंगे पर रेलिंग के पास तक ही भक्त जा पाएंगे। एक अक्टूबर से मंदिर पूर्ण रूप से खुलेगा। 22 सितंबर को मंगलवार होने के कारण हनुमान मंदिरों में भीड़ भाड़ ज्यादा रहने की संभावना है।थापर नगर स्थित गुरुसिंह सभा के महामंत्री हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे में सैनिटाइजेशन आदि प्रतिदिन किया जा रहा है। अभी तक एक बार में पांच लोग आते हैं। प्रशासन की अनुमति के बाद सुबह और शाम शबद गायन का समय बढ़ाया जाएगा।
मस्जिदों में लगाए जाएंगे निशान
जमियत उलमा के जिलाध्यक्ष नायब शहर काजी ने कहा कि 100 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। कहा स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का अनुपालन किया जाएगा। शहर काजी जैनुस साजिदीन ने कहा कि सभी मस्जिदों के इमामों को प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार नमाज पढऩे की व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। शाही जामा मस्जिद में आज निशान लगवाए जाएंगे। फर्श पर नमाज अदा होगी। केवल फर्ज की नमाज मस्जिद में होगी। सुन्नत लोग घर पर पढ़ेंगे। जूता रखने के लिए पालीथीन लानी होगी। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जाएगी। शहर काजी ने कहा कि मस्जिदों की रोजाना भली प्रकार धुलाई और सफाई सुनिश्चत करायी जाएगी।
तीन शिफ्टों में होगी चर्च में प्रार्थनाएं
सेंट जोजफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जान चिमन ने बताया कि 27 सितंबर को संडे की प्रार्थना में लोग भाग ले सकेगें। शारीरिक दूरी का अनुपालन और अन्य व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। कहा कि दो या तीन शिफ्टों में प्रार्थना कराई जाएंगी। सदस्यों को इसकी सूचना दी जाएगी। एमसीआइ चर्च के ललित स्टीफन ने बताया कि चर्चों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हैंडवाश, मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts