सार्वजनिक और व्यवसायिक स्थानों पर कीटाणु शोधन के आदेश
शासन ने कोविड-19 से बचाव को सभी जिलों को भेजी गाइड लाइंस
गाजियाबाद, 24 मार्च, 2020।
उत्तर प्रदेश शासन
की ओर से
सभी जिला
अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा
अधिकारियों को पत्र
भेजकर कोविड-19 से
बचाव हेतु व्यवसायिक
और सार्वजनिक स्थानों
का कीणाणु शोधन
करने के आदेश दिए
गए हैं। मुख्य
चिकित्सा अधिकारी डा.
एनके गुप्ता ने
बताया उत्तर प्रदेश
शासन के सचिव
वी.
हेकाली झिमोमी की
ओर से भेजा
गया पत्र प्राप्त
होने के साथ
ही कीटाणुशोधन की
तैयारी शुरू कर
दी गई है।
शासनादेश में कहा
गया है कि
कोरोना वायरस खांसी-छींक
इत्यादि से निकली
संक्रमित छोटी-छोटी
बूंदों से संक्रमित
हुई सतहों को
छूने से फैलता
है। सभी संक्रमण
संभावित सतहों का
कीटाणु शोधन करके
इस वायरस के
फैलाव की रोकथाम
की जा सकती
है। शासन से
सार्वजनिक सतहों का
कीटाणु शोधन करने
का तरीका भी
बताया गया है।
ब्लीचिंग पाऊडर से
बने घोल या
तरल ब्लीच का
उपयोग कीटाणु शोधन
करने के लिए
कहा गया है।
इसके साथ ही
घोल तैयार करने
की विधि
भी बताई गई
है। घोल तैयार
करने से पहले
हाथों में रबर
के दस्ताने, मास्क
और एप्रन पहनने
की सलाह दी
गई है ताकि
कीटाणु शोधन करने
वाले कर्मचारी के
हाथ और कपड़े
सुरक्षित रहें।
तीन घंटे तक काम करता है ब्लीचिंग घोल :
2%
ब्लीचिंग घोल तैयार
करने के लिए
प्लास्टिक के पात्र
में
60 ग्राम (12 चाय वाले
चम्मच) ब्लीचिंग पाऊडर
लें और गाढ़ा
पेस्ट बनाने के लिए
पत्र में थोड़ा
पानी मिलाएं। इसे
तब तक मिलाएं
जब तक पेस्ट
एकदम चिकना न
हो जाए। इस
पेस्ट में पानी मिलाकर
पतला कर लें।
इस घोल से
सतह साफ करने
के बाद तीन
घंटे के लिए
कीटाणु शोधित हो
जाती है। तीन
घंटे के बाद
फिर से उक्त
घोल का इस्तेमाल
करते हुए कीटाणु
शोधन करें।
ऐसे तैयार करें 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट
घोल :
इसी प्रकार
1% सोडियम हाईपोक्लोराइट घोल
तैयार करने की विधि
भी बताई गई
है। इसके लिए
प्लास्टिक के पात्र
में तरल ब्लीच
(5% सोडियम हाईपोक्लोराइट) में
छह गुना पानी मिलाएं।
इस घोल का
इस्तेमाल छह घंटे
तक किया
जा सकता है।
यानी इस घोल
का इस्तेमाल करने
से सतह का
छह घंटे के लिए
कीटाणु शोधन हो
जाएगा। उसके बाद
फिर नए घोल
का इस्तेमाल करें।
ध्यान रहे कीटाणु
शोधित करने के
लिए साफ कपड़े
का इस्तेमाल करें।
सार्वजनिक स्थानों पर
फर्श के साथ
ही सात फीट
की ऊंचाई तक
दीवारों का कीटाणु
शोधन भी जरूरी
है। अक्सर संपर्क
में आने वाली
सतहें
जैसे इंटरकॉम फोन,
लिफ्ट के बटन
और अंदर की
सतह,
दरवाजे के हैंडल,
एस्केलेटर के हैंडरेल्स,
टॉयलेट, सभी नल
और काउंटर्स 1% हाइपोक्लोराइट
घोल से हर
एक घंटे में
साफ किए
जाएं।
संक्रमित व्यक्ति
या उसके संपर्क
में आए व्यक्ति
के भ्रमण की स्थिति
में कीटाणु शोधन :
किसी व्यवसायिक
या सार्वजनिक स्थान
पर संक्रमित व्यक्ति
या उसके संपर्क
में आने वाले
व्यक्ति के आने
पर ऐसे स्थान
को तीन दिन
के लिए
सील कर दें
और सभी सतहों
को हर छह
घंटे पर 1% हाइपोक्लोराइट
घोल से कीटाणु
शोधन करें। साथ
ही सार्वजनिक स्थानों
से पानी और
धूल सोखने की
क्षमता वाली चीजों
को हटा दें।
व्यवसायिक स्थलों को
हवादार बनाकर रखें
और डिजीटल
लेन-देन
को बढावा दें।
स्टील और प्लास्टिक
की वस्तुओं पर
कोरोना वायरस अधिक
देर तक सक्रिय
रहता है, इसलिए
प्रत्येक तीन घंटे
में
2% ब्लीचिंग पाऊडर से
या फिर
छह घंटे में
1% सोडियम हाइपोक्लोराइट के
घोल से कीटाणु
शोधन करते रहें।

No comments:
Post a Comment