मेरठ कॉलेज के आठ सितारों को मिली कॉरपोरेट उड़ान, EaseMyTrip में हासिल की नौकरी

दो चरणों के ऑनलाइन इंटरव्यू में छह छात्राओं और दो छात्रों ने मारी बाजी, चयन से कॉलेज में खुशी का माहौल

मेरठ। पढ़ाई के साथ करियर की तैयारी और मेहनत का नतीजा मेरठ कॉलेज के आठ विद्यार्थियों को मिला है। कॉलेज के वाणिज्य संकाय के आठ विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंपनी ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip) में चयन हुआ है। दो चरणों की ऑनलाइन साक्षात्कार प्रक्रिया में सफलता हासिल कर छह छात्राओं और दो छात्रों ने नौकरी पक्की की है। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी की लहर है।

आठ विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कंपनी की ओर से आयोजित दो चरणों के ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद चयनित विद्यार्थियों में आसिफ, आतिफ, रिया शर्मा, श्रुति, तनीषा तोमर, सोनिका चौहान, गीतिका और अभय शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को कॉलेज में रोजगारपरक शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

शिक्षकों के मार्गदर्शन ने दी करियर को नई दिशा

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन से काम करें तथा भविष्य में भी संस्थान का नाम रोशन करें। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष दीपक वर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य का आभार जताया।

प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि प्रतिष्ठित कंपनी में विद्यार्थियों का चयन कॉलेज के लिए गर्व की बात है। यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके करियर को नई दिशा देते हैं।

इस अवसर पर प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, स्वाति पवार, मेघा शर्मा, डॉ. पंकज कुमार भारती और विनय आर्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts