मेरठ के समर्थ ने बैडमिंटन में जीते दो पदक, डबल्स में गोल्ड तो सिंगल्स में सिल्वर

यूपी स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई; अभिनव के साथ जोड़ी ने जीता खिताब

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेरठ के युवा शटलर समर्थ अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। आजमगढ़ में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में समर्थ ने डबल्स वर्ग में स्वर्ण और सिंगल्स में रजत पदक जीता। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

अभिनव के साथ जोड़ी ने फाइनल में मारी बाजी

डबल्स मुकाबले में समर्थ अग्रवाल और अभिनव की जोड़ी ने शानदार तालमेल, तेज रफ्तार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सिंगल्स वर्ग में समर्थ ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया।

गाजियाबाद में ले रहे प्रशिक्षण

समर्थ मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं और वर्तमान में गाजियाबाद की अश्विन बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से वह अपने खेल को लगातार निखार रहे हैं। समर्थ के पिता आशीष कुमार अग्रवाल मेरठ में सिंघल टेलीकॉम फर्म से जुड़े हैं। बेटे की उपलब्धि पर परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। अब समर्थ की नजर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने पर है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts