ईमानदारी की राह पर बैंककर्मियों ने बढ़ाए कदम, वॉकथॉन से दिया भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

45 अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, सतर्कता और पारदर्शिता अपनाने का संकल्प

मेरठ। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था केवल नियमों से नहीं, बल्कि ईमानदार कार्यशैली और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से बनती है। इसी संदेश के साथ कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ओर से सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत वॉकथॉन निकाली गई। इसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने कदमताल करते हुए आमजन को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश दिया।

वॉकथॉन का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय से हुआ। क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक विकास कुमार यादव और सहायक महाप्रबंधक बिबिन मोहन के नेतृत्व में करीब 45 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रबंधक राज सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने क्षेत्रीय कार्यालय से जागृति विहार मार्केट तक मार्च किया और वापस कार्यालय पहुंचकर वॉकथॉन का समापन किया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को अपने दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रशांत सुब्रमण्यम, मनीष कुमार वार्ष्णेय (विजिलेंस ऑफिसर) और शुभम टंडन का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी बैंककर्मियों ने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts