चार साल बाद कांग्रेस में लौटीं अर्चना गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

नई दिल्ली। अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम ने कांग्रेस में पुनः वापसी के बाद रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी में अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए खड़गे से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

अर्चना गौतम ने कहा कि चार साल के संघर्ष, धैर्य और विश्वास के बाद कांग्रेस में नई शुरुआत उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी, मेहनत एवं समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, "संघर्ष वही है, हौसला पहले से भी मजबूत है और अब एक नई शुरुआत है। सत्य की जीत हुई है, अब संकल्प को सिद्ध करना है।"

मुलाकात के बाद अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए सम्मान और खुशी का विशेष पल बताया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts